फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: RPF ने एकमौर्य एक्सप्रेस से चार बाल तस्कर को किया गिरफ्तार, बाल मजदूरी को जा रहे 11 बच्चे भी बरामद

Mon, 29 Jul 2024 10:34 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Bihar News: रोहतास जिले के सासाराम रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और बचपन बचाओ अभियान की टीम द्वारा ट्रेनों में संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया गया। सर्च अभियान के तहत सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस और गया-चेन्नई एक्सप्रेस ट्रेन से बाल मजदूरी के लिए ले जाये जा रहे 11 नाबालिग बच्चों को बरामद किया गया है। 
 
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरपीएफ ने एकमौर्य एक्सप्रेस से चार बाल तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए बाल तस्करों में असगर मियां, प्रदीप प्रजापति, सुबोध कुमार और मो.तस्लीम शामिल है। वहीं सासाराम आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि वरीय पदाधिकारीयों के निर्देश पर समय-समय पर बाल तस्करी के लिए अभियान चलाया जाता है। इसी के तहत आज सासाराम रेलवे स्टेशन पर सर्च अभियान चलाया गया।

विज्ञापन


जिसमें चार बाल तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। वही बाल मजदूरी के लिए अन्य राज्यों में ले जाया जा रहे 11 नाबालिग बच्चों को भी सकुशल बरामद किया गया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि आए दिन बाल तस्करों के द्वारा नाबालिग बच्चों को मजदूरी करने के लिए भारत के कई अन्य राज्यों में तस्करी के लिए ले जाया जाता है और उनसे वहां बाल मजदूरी कराई जाती है।

इसी को लेकर RPF और कई सामाजिक संगठनों के द्वारा हमेशा इस तरह के अभियान चलाए जाते रहते हैं। इसके पूर्व में भी कई नाबालिक बच्चों को भी बरामद किया गया है। एवं कई बाल तस्करों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें