फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना: यात्री बन स्टेशन पर घूमती थीं महिलाएं, मुसाफिरों को झांसा देकर चुरा लेती थीं स्मार्टफोन

Sat, 20 Feb 2021 08:24 AM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बिहार के पटना जंक्शन पर आने वाले यात्रियों को उत्तर प्रदेश के फैजाबाद और मध्यप्रदेश के भोपाल से आए एक गिरोह ने परेशान कर रखा था। इनसे परेशान आरपीएफ ने गुरुवार सुबह गिरोह के तीन बदमाशों को धर दबोचा। इसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस को इन्हें पकड़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन


आरपीएफ ने जिन लोगों को पकड़ा है उनमें एक फैजाबाद का जबकि दो भोपाल की रहने वाली हैं। तलाशी के दौरान इनके पास से छह स्मार्टफोन मिले हैं। आरपीएफ ने इन्हें राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) को सौंप दिया है। जीआरपी के इंस्पेक्टर ने बताया कि मोबाइल चुराने वाले इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। महिलाएं यात्रियों को अपने झांसे में लेकर उनके मोबाइल फोन चुराया करती थीं। महिला होने की वजह से इनपर शक नहीं जाता था।

पिछले कुछ दिनों से पटना जंक्शन पर आधा दर्जन से अधिक यात्रियों के मोबाइल चोरी होने की शिकायत मिली। इसके बाद आरपीएफ और जीआरपी स्टेशन पर आने-जाने वाले संदिग्धों पर नजर रख रही थी। गुरुवार दोपहर को दो संदिग्ध महिलाओं और एक पुरुष को पकड़ा गया। पहले उन्होंने खुद को यात्री बताया लेकिन उनके पास टिकट नहीं था।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान पता चला कि तीनों यात्री बनकर जंक्शन पर घूमते रहते थे और मौका मिलने पर यात्री का मोबाइल चुराकर भाग जाते थे। ये गिरोह ज्यादातर स्मार्टफोन चुराया करता था। महिलाएं मोबाइल चुराने के बाद अपने पुरुष साथी को दे देती थीं। दस या उससे ज्यादा मोबाइल चुराने के बाद इसे दूसरे गिरोह के सदस्यों को सस्ते दाम में बेच दिया करते थे। दूसरा गिरोह इसे अन्य राज्यों में बेचता था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें