युवक की मौत को लेकर ग्रामीणों ने किया उग्र प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना मिलते ही अगरेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। अगरेर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया कि शनिवार की रात मोकर गांव निवासी रामनाथ राम के 32 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र राम की मौत भोजपुर के सिकरहटा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में हुई थी। इसी को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया था। उन्होंने बताया कि लगभग दो घंटे के प्रयास के बाद लोगों को समझाकर सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था पुनः सामान्य हो सकी। हालांकि इस दौरान पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
घटना के बाद से भोजपुर पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि धर्मेंद्र राम की मौत महज एक दुर्घटना नहीं है, बल्कि इसके पीछे गहरी साजिश है। बावजूद इसके भोजपुर पुलिस हत्या की जांच करने के बजाय मामले को सामान्य एक्सीडेंट बताकर खत्म करने की कोशिश कर रही है।
यह भी पढ़ें- Bihar:चंदा मांगने गए श्रद्धालुओं पर जानलेवा हमला, धार्मिक स्थल पर साजिश करने का आरोप; तनाव के बीच पुलिस तैनात
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि अगर जल्द ही धर्मेंद्र राम की मौत की निष्पक्ष जांच नहीं हुई और दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे दोबारा आंदोलन करेंगे। साथ ही उन्होंने सरकार से मृतक के परिवार को सरकारी नौकरी और उचित मुआवजा देने की मांग भी रखी।