फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident: विद्यालय में पढ़ाने जा रहे बाइक सवार शिक्षक को तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर; मौके पर ही मौत

Wed, 07 Feb 2024 04:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Rohtas Hindi News: मृतक के परिजन बबलू पांडे ने बताया कि शिक्षक पप्पू पाठक आज सुबह विद्यालय में पढ़ाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान खैराडीह के पास तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के रोहतास जिले के नोखा थाना अंतर्गत खैराडीह गांव के पास तेज रफ्तार बस ने एक बाइक सवार शिक्षक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान राजपुर थानाक्षेत्र के बकुलाखोह गांव के रहने वाले भरत पाठक के बेटे पप्पू पाठक (30) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 
मृतक के परिजन बबलू पांडे ने बताया कि शिक्षक पप्पू पाठक सासाराम में ही रह रहे थे। वह आज सुबह सासाराम से पडडिया मध्य विद्यालय में पढ़ाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान नोखा थानाक्षेत्र के खैराडीह के पास तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

वहीं, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत शिक्षक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। इसके साथ ही घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें