फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : सरकार और पुलिसिया कार्रवाई पर रोहिणी ने उठाया सवाल; पूछा-ऐसे मामलों पर संवेदना के दो शब्द क्यों नहीं ?

Sat, 14 Feb 2026 10:42 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : राजनीति से अलग होने के बाद भी रोहिणी सोशल मीडिया के माध्यम से  बिहार सरकार के पुलिसिसा सिस्टम और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जुबानी हमला होते रहता है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों पर संवेदना के दो शब्द भी उनके मुंह से क्यों नहीं निकलते?
विज्ञापन
रोहिणी आचार्या और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना नीट की छात्रा की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि पटना में ही कोचिंग की छत से गिरकर इंटर की छात्रा की मौत ने सरकार के खिलाफ फिर हवा के रुख को तेज कर दिया है। लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने फिर सोशल सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सरकार की शासन व्यवस्था पर जोरदार हमला किया है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bhumi Bihar : भूमि सुधार हो तो कैसे? काम के बोझ का मारा है राजस्व लाने और विवाद निपटाने वाला विभाग

जानिए क्या लिखा रोहिणी आचार्य ने 
रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि, "माँ - बहन - बेटियों की जिंदगी, अस्मत और सुरक्षा दुश्वार "सुशासन का दावा" किस मुँह से करते हैं नीतीश कुमार ?
विज्ञापन

 "बेहिसाब बलात्कार, संदिग्ध परिस्थितियों में बहन - बेटियों की मौत, पुलिसिया कार्रवाई - जाँच की आड़ में मामलों की लीपापोती, दोषियों को पकड़ने की बजाय पीड़ित परिजनों को परेशान किया जाना " यही वर्त्तमान बिहार की लचर - लाचार शासन - व्यवस्था का प्रतिफल है .." 
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : सदन में नहीं आने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने तेजस्वी पर कसा तंज, कहा- उनकी रुचि खत्म हो गई है
विज्ञापन


रोहिणी ने आगे लिखा है कि, "अफसोसजनक है कि आत्म - मुग्धता की पराकाष्ठा हासिल कर चुके मुख्यमंत्री जी व उनकी सरकार में शामिल लोगों को बिहार की माँ - बहन - बेटियों की चित्कार, उनके द्वारा लगाई जाने वाली न्याय की गुहार नहीं सुनाई देती, पूरी दुनिया में जिन घृणित घटनाओं की वजह से बिहार की बदनामी हो रही, वो दिखाई नहीं देतीं ..!! ..  न्याय दिलाना तो दूर की बात मुख्यमंत्री जी व सरकार में शामिल उनके सहयोगियों के मुँह से ऐसे मामलों पर संवेदना के दो शब्द तक नहीं निकलते !"

क्या था मामला 
पटना में इंटर की छात्रा का शव एक कोचिंग के पास से मिला था। मृतका की पहचान फुलवारीशरीफ निवासी पिंकी कुमारी (17) के रूप में की गई थी। घटना एम्स गोलंबर के पास हरि नगर कॉलोनी की है। कोचिंग संचालक का कहना था कि लड़की छत से गिर गई थी, जबकि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। इस मामले में फिलहाल पुलिस जांच की बात कह रही है। 


                        

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें