राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बिहार विधानसभा के शताब्दी समारोह में प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए वे 20 अक्तूबर को पटना पहुंचेंगे और इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसको लेकर बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और उन्हें राष्ट्रपति के पटना दौरे की जानकारी दी। मुलाकात के दौरान उनकी यात्रा कार्यक्रम व संबंधित तैयारियों पर भी चर्चा की गई।
बता दें, बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह को भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है। विधानसभा की ओर से इसकी तैयारी पहले से ही शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 20 अक्तूबर को पटना पहुंचेंगे और राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद वे 21 अक्तूबर को होने वाले बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह में प्रतिभाग करेंगे।