राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिन के पटना दौरे पर थे, जो शुक्रवार को समाप्त हुआ। आज महावीर मंदिर जाने से पहले गुरुवार को उन्होंने शताब्दी स्तंभ का शिलान्यास किया था।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को पटना में प्रसिद्ध महावीर मंदिर का दौरा किया। यहां मंदिर की ओर से उन्हें आगामी 'विराट रामायण मंदिर' पर चेन्नई के कलाकारों द्वारा बनाई गई कलाकृति भेंट की गई। महावीर मंदिर ट्रस्ट सचिव किशोर कुणाल ने कहा कि राष्ट्रपति ने मंदिर में 15-20 मिनट गुजारे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, राष्ट्रपति कोविंद पूर्व में बिहार के राज्यपाल रहते हुए महावीर मंदिर जा चुके हैं, लेकिन राष्ट्रपति के रूप में यह उनकी पहली मंदिर यात्रा थी। हम बहुत प्रसन्न हैं। पटना जंक्शन से सटे ऐतिहासिक मंदिर में राष्ट्रपति कोविंद ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ, सुबह-सुबह दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।