फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: 'उपेंद्र कुशवाहा भावी मुख्यमंत्री', पोस्टर पर जदयू में घमासान, कहा- अभी वैकेंसी फुल

Sun, 22 Aug 2021 02:34 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार की राजनीति फिर चर्चा में है। एक तरफ जेडीयू के ही नेता उपेंद्र कुशवाहा को पोस्टर में भावी मुख्यमंत्री बताया गया है तो दूसरी तरफ पार्टी के जिला अध्यक्ष ने इस पर आपत्ति जताई है। 
विज्ञापन
उपेंद्र कुशवाहा - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनता दल यूनाइटेड के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा इन दिनों बिहार यात्रा पर हैं। उनकी इस यात्रा ने बिहार में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। दरअसल, उनके स्वागत में बिहार में कई पोस्टर लगाए गए हैं, इसमें उन्हें भावी मुख्यमंत्री बताया गया है। पोस्टर लगते ही जेडीयू के कई नेताओं ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि नीतीश कुमार के होने तक बिहार में सीएम पद की वैकेंसी नहीं है। 

विज्ञापन


मुजफ्फरपुर पहुंचने वाले हैं उपेंद्र कुशवाहा 
बिहार यात्रा के दौरान ही 26 अगस्त को उपेंद्र कुशवाहा मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे। इससे पहले ही उनके स्वागत में ये पोस्टर अखिल भारतीय सम्राट अशोक समता परिषद की ओर से लगवाए गए हैं। इसमें लिखा गया है कि भावी मुख्यमंत्री का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन। जेडीयू के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा का कहना है कि पार्टी को बदनाम करने के लिए जानबूझकर ये पोस्टर लगाए गए हैं। उनका कहना है कि इस पोस्टर का पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी कोई इच्छा जाहिर नहीं की है। 

अपना घर बचा नहीं पाए बिहार क्या चलाएंगे
इन पोस्टर पर आरजेडी विधायक मुन्ना यादव का कहना है कि उपेंद्र कुशवाहा अपना घर तो बचा नहीं पाए थे। वे बिहार क्या चलाएंगे। उन्होंने कहा कि कुशवाहा ने रालोसपा बनाई थी। लेकिन, उसका क्या हुआ? उन्होंने कहा कि आज नहीं तो कल तेजस्वी यादव ही बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें