फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: युवती को प्यार के जाल में फंसाया, फिर बनाया शारीरिक संबंध, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Sun, 04 Feb 2024 12:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar News: रोहतास के जमालपुर थाना में प्रेमी द्वारा प्यार के जाल में प्रेमिका को फंसाकर और फिर शारीरिक संबंध बनाने के बाद पैसे की मांग करने का एक मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमालपुर थाना में प्रेमी द्वारा प्यार के जाल में प्रेमिका को फंसाकर और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। गिरफ्तार आरोपी प्रेमी की पहचान हवेली खड़गपुर थाना अंतर्गत शामपुर ओपी क्षेत्र के बागेश्वरी गांव निवासी संजय कुमार पंडित के पुत्र देवराज के रूप में हुई है। पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि देवराज के द्वारा उसे जमालपुर के होटल में बुलाया गया था। जहां पहुंचने के बाद देवराज के द्वारा लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन


पुलिस को सुनाई आपबीती
वहीं, जब लड़की ने इंकार किया तो देवराज ने पहले तो लड़की के साथ मारपीट की। उसके बाद शारीरिक संबंध की वीडियो दिखाते हुए एक लाख रुपए लाने की बात कही। आरोपी द्वारा कहा गया कि अगर पैसे नहीं लाई तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। जिसके बाद लड़की दौड़ती भागती जमालपुर थाना पहुंची और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई।

थाना प्रभारी ने दी जानकारी
इस पूरे मामले को लेकर जमालपुर थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि पीड़ित लड़की के बयान पर कांड संख्या 22/24 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी देवराज को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें