फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: बाढ़ में दर्दनाक हादसा, हाइवा ने टहलने निकले व्यक्ति को कुचला; मौत के बाद फोरलेन जाम

Wed, 26 Aug 2026 03:32 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से बालेंद्र यादव की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर करीब तीन घंटे तक फोरलेन जाम कर दिया और मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों व परिजनों में गुस्सा।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर बुधवार सुबह करीब पांच बजे सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, रोज की तरह टहलने निकले बहरामा गांव निवासी बालेंद्र यादव उर्फ बाला की अज्ञात हाइवा की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के मुताबिक, बालेंद्र यादव जैसे ही लाइन होटल के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक ने वाहन रोकने के बजाय बालेंद्र यादव को काफी दूर तक सड़क पर घसीटता हुआ ले गया। शरीर के बुरी तरह क्षत-विक्षत हो जाने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद चालक हाइवा समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने करीब तीन घंटे तक फोरलेन पर शव रखकर यातायात पूरी तरह बाधित कर दिया। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मृतक के परिवार को तत्काल उचित सरकारी सहायता एवं मुआवजा देने की मांग की।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: सुरेंद्र विवेक बने लोजपा (आर) के नए प्रदेश अध्यक्ष, साहेबपुर कमाल से दो बार लड़ चुके हैं चुनाव

परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा
फोरलेन जाम होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मृतक के परिजन राजनीति यादव ने बताया कि बालेंद्र यादव परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे।

विज्ञापन


उनकी मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा नहीं दिया जाता और टक्कर मारने वाले वाहन व चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक वे फोरलेन से नहीं हटेंगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया।

सड़क दुर्घटना

 

सड़क दुर्घटना के बाद दुखी परिजन।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें