जानकारी के मुताबिक, पुलिस को लोगों के हंगामे की सूचना मिली तो आनन-फानन में टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने बताया कि गुस्साए लोगों को समझाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक पुलिस टीम शवों को कब्जे में नहीं ले पाई। हालात पर काबू पाने के मकसद से पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल बुलाया गया है।
लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले इसी जगह एक युवक को हाइवा ने कुचल दिया था। लोगों का कहना है कि इस रूट पर अक्सर हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन हादसों को रोकने के लिए कोई कवायद नहीं कर रहा है।