बताया जा रहा है कि यह बस बेगूसराय से मुजफ्फरपुर जा रही थी। वहीं, मृतक यात्री की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र के लोदीयाही गांव निवासी 35 वर्षीय रंजीत राय के रूप में हुई। वह बेगूसराय से बस में बैठा था और मुरलीटोल पर उतरने वाला था, लेकिन दो किलोमीटर पहले झमटिया गांव के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बछवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही, मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक, इस मामले में युवक के परिजनों ने बस और ट्रक मालिकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करा दिया। शुरुआत जांच में यात्रा के दौरान खिड़की से बाहर सिर रखने पर हादसे की बात सामने आई है। बस में मौजूद बाकी यात्रियों से भी पूछताछ की गई। वहीं, इस घटना की जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे यात्रा के दौरान ट्रैफिक नियमों का पालन करें। वहीं, बस या किसी भी वाहन से अपने शरीर का हिस्सा खिड़की से बाहर न निकालें।