फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अनियंत्रित ट्रक और ई-रिक्शा में हुई टक्कर; ई-रिक्शा चालक की घटनास्थल पर हुई मौत, छः लोग घायल

Wed, 13 Nov 2024 04:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: बाढ़ थाना के पीएसआई राजेश कुमार ने बताया कि टक्कर के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने मृतक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेज दिया है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के बुधवार को बाढ़ थानाक्षेत्र के अचुआरा गांव के पास एनएच-31 पर एक अनियंत्रित ट्रक ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस हादसे में ई-रिक्शे पर सवार तीन महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मृतक की पहचान सालीमपुर थानाक्षेत्र के डोमा गांव निवासी अनिल साव (52) के तौर पर हुई है।

विज्ञापन

 
स्थानीय लोगों ने बताया कि ई-रिक्शा बाढ़ से अथमलगोला की ओर जा रहा था, जब अचानक सामने से आई अनियंत्रित ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इस टक्कर में ई-रिक्शा चालक अनिल साव की मौके पर ही मृत्यु हो गई। साथ ही पास में खेल रहा एक बच्चा भी दुर्घटना का शिकार हो गया, जिससे वह घायल हो गया।
 
घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। बाढ़ थाना के पीएसआई राजेश कुमार ने बताया कि टक्कर के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने मृतक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेज दिया है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें