राजधानी पटना एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा है। मामला पटना के पॉश इलाका गांधी मैदान थाना क्षेत्र के लालजी टोला का बताया जा रहा है, जिसका वीडियो सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर कई की संख्या में असामाजिक तत्व ने मारपीट के साथ कई राउंड गोलियां भी चलाया। वहीं, थानाध्यक्ष गांधी मैदान को इसकी सूचना दी गई। सूचना के आलोक में गांधी मैदान थानाध्यक्ष समेत आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
वहीं, पुलिस ने घटना स्थल से कई खोखा भी बरामद किया। वहीं, टाउन डीएसपी-2 प्रकाश कुमार भी मौके वारदात पर पहुंचकर जांच में जुटी। एक युवक को चोट लगी है, जिसे स्थानीय लोगों द्वारा बेहतर इलाज के निजी अस्पताल भेजा गया। डीएसपी प्रकाश कुमार ने कहा कि लालजी टोला स्थित विद्या भूषण नाम के व्यक्ति का घर है।
जहां जानकारी मिली है कि सदानंद नाम के पक्ष द्वारा जमीन विवाद में मारपीट कर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। वीआईपी पार्टी के प्रवक्ता आनंद मधुकर दर्जन भर लोगों के साथ घटना को अंजाम दिया। पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी है। पुलिस के लिए यह बड़ी चुनौती है, पुलिस इस चुनौती को स्वीकार करती है।