फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना : एक दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, ट्रक चालकों से अवैध तरीके से कर रहे थे वसूली

Fri, 08 Jan 2021 08:28 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
पटना पुलिस
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पटना पुलिस का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद दरोगा और दो पुलिसकर्मियों समेत एक निजी गाड़ी चालक के खिलाफ पटना जिले के मसौढ़ी पुलिस स्टेशन एफआईआर दर्ज की गई। इस वीडियो में दरोगा और पुलिसकर्मी ट्रक चालकों से अवैध तरीके से पैसा वसूल कर रहे हैं।

विज्ञापन



ये वारदात मंगलवार रात की है और बुधवार को एफआईआर दर्ज की गई है। वीडियो में देखा गया कि इन पुलिसकर्मियों ने अवैध तरीके से ट्रक चालकों से पैसा वसूल किया और उसे अपनी गाड़ी में रखा। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पटना एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने कार्रवाई की और फिलहाल के लिए इन्हें सस्पेंड कर दिया है।

एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि इस मामले की जांच एक एसपी स्तर के पुलिसकर्मी शुभम आर्या कर रहे हैं। शर्मा ने बताया कि एफआईआर दर्ज करने के अलावा इन पुलिसकर्मियों पर अलग से विभागीय जांच के भी निर्देश दे दिए गए हैं। इस कथित वीडियो में देखा गया है कि भारतीय मुद्रा के कई सारे नोट पुलिस पेट्रोलिंग वाहन के एक हिस्से में रखे जा रहे हैं।
विज्ञापन


यह पैसा उन ट्रक चालकों से वसूल किया गया जो उस समय मसौढ़ी क्षेत्र से गुजर रहे थे। वीडियो में आखिर में देखा जाता है कि सभी पुलिसकर्मी पेट्रोलिंग वाहन को छोड़कर भाग जाते हैं। इस वीडियो को राजद ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से भी शेयर किया है।



इस वीडियो को ट्वीट करते हुए राजद ने लिखा कि बिहार में कोई पुल, ज़ीरो माइल या बाईपास रोड नहीं है जहां से पुलिस द्वारा ट्रक चालकों से अवैध वसूली नहीं होती हो। इस वसूली का हिस्सा एसपी. डीसपी और डीजीपी तक जाता है। इस वसूली में 'कोताही' होने पर कर्मियों का तबादला हो जाता है क्योंकि सुशासन बाबू को आरसीपी टैक्स में कमी बर्दाश्त नहीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें