फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ौवा विवाह: आर्मी में नौकरी लगते ही लखीसराय में युवक का किडनैप कर जबरन कराई शादी

Fri, 08 Jan 2021 12:49 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

बिहार के बड़हिया थाना क्षेत्र के गंगा सराय में एक बार फिर पकड़ौवा विवाह का मामला सामने आया है। यह मामला उस समय चर्चा में आया जब लखीसराय जिले के एक युवक को अगवा कर जबर्दस्ती शादी कराने की खबर फैली। इसे लेकर युवक के परिजनों में जबरदस्त आक्रोश है। 

विज्ञापन


यह घटना गुरुवार की सुबह उस वक्त की है जब बड़हिया में शिवम अपने मित्र मनीष व एक अन्य के साथी के साथ सुबह 5 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था। इसी दौरान उसे अगवा कर लिया गया। दोस्तों ने इस पूरी घटना की जानकारी परिवार वालों को दी।

सुबह को मॉर्निंग वॉक पर आए गंगासराय पश्चिमी टोला निवासी मनोज सिंह के 22 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार को हथियार के बल पर किडनैप कर लिया। इसके बाद शिवम को बेगूसराय के महादेव सिमरिया में ले जाकर उसकी जबर्दस्ती शादी कराई गई। जिस लड़की की शादी शिवम के साथ कराई गई है वह बड़हिया के ही पहाड़पुर की रहने वाली है। जानकारी के मुताबिक, सिमरिया में लड़की का ननिहाल है।
विज्ञापन


शिवम की हाल ही में सेना में क्लर्क के रूप में नौकरी लगी है। इस महीने 26 जनवरी को शिवम की जॉइनिंग होनी है। दो दिन पहले ही वह पूरी कागजी कार्रवाई को पूरा करा कर घर वापस आया था। इस घटना से आक्रोशित होकर परिजनों और ग्रामीणों ने शिवम की बरामदगी की मांग की है। साथ ही गंगासराय मुख्य मार्ग को सुबह करीब छह बजे जाम भी कर दिया। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें