फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patna News: नकाबपोश बदमाशों ने फाइनेंस कर्मचारी से रुपये लूटे, मीटिंग कर घर लौट रहा था कर्मी

Thu, 04 Jul 2024 08:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

राजधानी पटना में नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक कर्मचारी से रुपये लूट लिए। बताया जा रहा है कि बैंक कर्मी मीटिंग कर घर लौट रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले के नया गांव से लूट का मामला सामने आया है। जहां एक निजी कंपनी के कर्मचारी से हजारों रुपये नकाबपोश अपराधी के द्वारा लूट लिया गया। रुपये लूटने के बाद अपराधी बाइक से फरार हो गया। यह मामला उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के कर्मचारी हरी कुमार के साथ घटी है।

विज्ञापन


पीड़ित कर्मचारी ने बताया कि जब मैं मीटिंग कर जैसे ही रोड पर आया। वैसे ही दो अपराधी बाइक से अपने मुंह ढक कर आया और पीछे से कट्टा भिड़ा कर बैग छीनने लगा। जब मैं बैग नहीं दे रहा था, तब छीना झपटी करने लगा, जिसके बाद बोला कि बैग नहीं दे रहा है। अब लगता है, गोली मारना पड़ेगा। जैसे ही मैं यह शब्द सुना, मैं डर गया और बैग दे दिया, जिसके बाद वे लोग बैग लेकर फरार हो गए। उसने बताया कि बैग में तकरीबन 53 हजार रुपये थे। इस घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।

अपराधी के खोज में जुटी पुलिस
मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी, ठीक वैसे ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में लग गई है। हालांकि, लुटेरे सीसीटीवी में नकाब लगाए हुए मोटर साइकिल से भागते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें