फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patna: इंडिगो मैनेजर रूपेश सिंह हत्याकांड में मिले अहम सुराग, एक-दो दिन में हो सकता है खुलासा

Thu, 14 Jan 2021 01:03 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
पटना में मारे गए इंडिगो हेड रूपेश सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन प्रमुख रूपेश सिंह हत्याकांड मामले में पटना पुलिस के हाथ कुछ ऐसी जानकारियां आई हैं, जिनके बलबूते आने वाले एक-दो दिनों में हत्या की वजहों का खुलासा हो सकता है। वारदात के अगले दिन पुलिस की टीम ने पटना एयरपोर्ट पर कई कर्मचारियों से 8 से 10 घंटों तक पूछताछ की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान पुलिस को हत्याकांड से संबंधित कुछ क्लू मिले हैं। इसके अलावा पटना एयरपोर्ट पर भी पुलिस को चौंकाने देने वाली जानकारी मिली है, लेकिन अभी इन जानकारियों को साझा करने से पुलिस बच रही है। उसका कहना है कि इन अहम सुरागों को अभी गोपनीय रखना ही उचित होगा।

विज्ञापन


बता दें कि पटना में इंडिगो के एयरपोर्ट मैनेजर रूपेश को मंगलवार के दिन कुछ बदमाशों ने गोलियों से भून दिया था, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। रूपेश अभी कुछ दिन पहले ही गोवा से नए साल की छुट्टी मनाकर लौटे थे।

घटना की जांच में यह बात सामने आई कि अपराधियों ने रूपेश के शरीर में 6 से अधिक गोलियां दागी थीं। पोस्टमार्टम के दौरान उनके हाथ व सीने पर जख्म के कई निशान भी मिले हैं। यह जानकारी भी मिली है कि मुंगेर में बनी पिस्टल और 7.65 एमएम की गोलियों से इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। वहीं, सूत्रों ने इस बात का दावा किया है कि गोली चलाने वाले ने पहले दूर से ही रूपेश पर गोली चलाई, जिससे कार का शीशा टूट गया। फिर उनके सीने में पिस्टल सटाकर गोलियां मारी गईं। हालांकि, इस दावे पर भी पुलिस कुछ कहने से बच रही है। 
विज्ञापन


सूत्रों ने यह भी बताया कि घटनास्थल से पुलिस को 7 खाली कारतूस मिले हैं। इनमें से दो खोखा कार के नीचे पड़ा हुआ था और बाकी कार के अंदर से बरामद किए गए हैं। मामले में पटना पुलिस ने सिर्फ यह बताया है कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व अन्य चीजों को खंगाला जा रहा है। पुलिस हत्या के कई बिंदुओं पर जांच कर रही है और अगले एक-दो दिन में इस मामले में नतीजे तक पहुंच सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें