फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी में बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया पटना का पासपोर्ट कार्यालय

Wed, 13 Jan 2021 09:41 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
पटना के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी को सम्मानित करते विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिहार की राजधानी पटना में स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को हिंदी में कार्य करने और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। 11 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू भवन में विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन राय ने पटना के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी प्रवीण मोहन सहाय को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया था। 

विज्ञापन


बता दें कि विश्व हिंदी दिस के लिए 35 क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालयों में समूह 'क' क्षेत्र से पटना, 'ख' समूह से चंडीगढ़ और 'ग' समूह से कोलकाता का हिंदी में काम करने वाले सर्वश्रेष्ठ कार्यालयों के रूप में चयन किया गया था। यह कार्यक्रम विदेश मंत्रालय की ओर से आयोजित कराया गया था। इसमें गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, विदेश मंत्रालय की पूर्व सचिव रीवा गांगुली समेत कई लोग थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें