फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पटना में वृद्ध की निर्मम हत्या, गर्दन रेतकर मारा; लोगों ने कहा- हत्यारे को जल्द गिरफ्तारी करे पुलिस

Thu, 12 Feb 2026 12:42 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna Crime News: प्रत्यक्षदर्शियों के बताया कि सड़क किनारे वृद्ध शख्स का शव पड़ा हुआ था। लाश को देखकर स्पष्ट लग रहा था कि गर्दन काटकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। इसके बाद फौरन पुलिस को सूचना दी गई। 
 
विज्ञापन
पटना में दिनदहाड़े एक व्यक्ति की चाकू से गला काटकर हत्या
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में अपराधी बेखौफ हो चुके हैं। पटना सिटी स्थित चौक थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े 62 वर्षीय मोहम्मद रईस की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना अति व्यस्त सड़क स्थित बक्शी मैदान के नजदीक हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। करीब दो घंटे तक लाश पड़ी रही लेकिन इसे कोई देखने वाला नहीं था। घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। मृतक की पहचान मोहम्मद रईस (62) के रूप में हुई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। साथ ही एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए।

विज्ञापन

रईस की किसी से कोई विवाद या दुश्मनी नहीं थी
मृतक के चचेरे भाई मोहम्मद रियाज ने बताया कि रईस की किसी से कोई विवाद या दुश्मनी नहीं थी। उन्होंने कहा कि वे पांचों वक्त के नमाजी थे और बेहद सीधा-सादा जीवन जीते थे। हमें समझ नहीं आ रहा कि आखिर किसने और क्यों उनकी हत्या की। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले की गंभीरता से जांच करे और हत्यारे की गिरफ्तारी कर उसे कड़ी सजा दिलवाए। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है।
Bharat Band News: पटना समेत कई जिलों में ट्रेड यूनियन का हड़ताल, बैंककर्मी भी सड़क पर; वामदल ने दिया समर्थन
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए पटना पुलिस ने क्या कहा?
चौक थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एफएसएल टीम की मदद से जांच करवाई जा रही है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें