फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश ने किया किनारा : गिरिराज सिंह के बयान पर बोले- उन्हीं से पूछें कि मारने की बात कहना उचित है?

Sun, 07 Mar 2021 10:54 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
नीतीश कुमार - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के विवादित बयान पर कोई सीधी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। पत्रकारों से उन्होंने कहा कि आप उन्हीं से पूछिए कि क्या 'मारने की बात' कहना उचित है? 
विज्ञापन


बता दें गिरिराज सिंह ने शनिवार को बेगूसराय में कृषकों को संबोधित करते हुए विवादित बयान दिया था। उन्होंने कृषक प्रशिक्षण समारोह में कहा कि जो भी सरकारी अधिकारी किसानों की बात व शिकायतें नहीं सुनते हैं उन्हें बेंत से मारिए। हम उनसे न तो नाजायज काम करने को कहते हैं और न ही हम उनके नाजायज काम बर्दाश्त करेंगे। किसी अधिकारी ने नाजायज काम का नंगा नृत्य किया तो उसे सहन नहीं करेंगे। 

सिंह शनिवार को बेगूसराय के खोदावंदपुर कृषि विज्ञान केंद्र में जलवायु अनुकूल खेती सह कृषक प्रशिक्षण समारोह के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान जब केंद्रीय मंत्री सिंह मंच पर बैठे थे तभी श्रोताओं में मौजूद कुछ लोगों ने उनसे अधिकारियों द्वारा कार्य नहीं किए जाने की शिकायत की। सिंह को कुछ लोगों ने शिकायतें भी सौंपी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें