फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: वाहन चेकिंग के दौरान कार्रवाई, एमएलसी चुनाव से पहले 9 लाख रुपये की नकदी बरामद, एक व्यक्ति हिरासत में

Thu, 22 Oct 2026 09:42 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

एमएलसी चुनाव को लेकर जारी वाहन जांच के दौरान पटना के बख्तियारपुर फोरलेन पर पुलिस ने एक गाड़ी से नौ लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। इस मामले में नवादा के हिसुआ निवासी जयपाल कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
चुनाव से पहले नौ लाख बरामद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमएलसी चुनाव को लेकर प्रशासनिक सख्ती बढ़ी हुई है। इसी क्रम में पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में फोरलेन पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक गाड़ी से नौ लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

व्यक्ति की पहचान नवादा जिले के हिसुआ निवासी जयपाल कुमार के रूप में हुई है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह पटना से अपने घर जा रहा था। बरामद नकदी में ज्यादातर 500 रुपये के नोट हैं, जबकि कुछ नोट 100 रुपये के भी हैं।

चुनाव और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई प्रमुख स्थानों पर नाकेबंदी की गई है। पुलिस और विशेष टास्क फोर्स की ओर से जगह-जगह आने-जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है।

इसी जांच के दौरान बख्तियारपुर फोरलेन पर पुलिस ने एक वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली, तो उसमें से नौ लाख रुपये नकद बरामद हुए। वाहन में इतनी बड़ी मात्रा में नकदी मिलने के बाद पुलिस ने चालक और उसमें सवार व्यक्ति से पूछताछ की। हालांकि, वे रकम के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। नकदी के स्रोत के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने के कारण पुलिस ने रुपये जब्त कर लिए।

इस संबंध में बाढ़ के एसडीपीओ रामकृष्ण ने कहा कि एमएलसी चुनाव को लेकर जगह-जगह नाकेबंदी की गई है और वाहनों की जांच की जा रही है। टास्क फोर्स के साथ स्थानीय पुलिस भी सहयोग कर रही है। जांच के दौरान एक गाड़ी से नौ लाख रुपये बरामद हुए। वाहन में सवार व्यक्ति रकम के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इस मामले में बख्तियारपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और जांच जारी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: बांसबाड़ी में फंदे से लटका मिला महिला का शव, पास में घायल मिला सात साल का बेटा; हत्या की आशंका

रुपये चुनाव में खपाए जाने की आशंका के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा, लेकिन किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। नकदी के साथ पकड़े गए व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

चुनाव से पहले नौ लाख बरामद

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें