फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: बिहार से लश्कर-ए-मुस्तफा के दो आतंकी गिरफ्तार, जम्मू-कश्मीर में हमले की रच रहे थे साजिश

Thu, 22 Jul 2021 09:24 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में हमले की साजिश रच रहे लश्कर ए मुस्तफा के दो आतंकियों को बिहार से गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
एनआईए (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में हमले की साजिश रच रहे लश्कर ए मुस्तफा के दो आतंकियों को बिहार से गिरफ्तार किया है। एनआईए ने बताया कि लश्कर-ए-मुस्तफा जैश-ए-मोहम्मद की एक शाखा है। प्रमुख जांच एजेंसी के अधिकारी ने कहा कि आतंकी मोहम्मद अरमान अली(20) और मोहम्मद एहसानुल्लाह(23) दोनों बिहार के सारण के निवासी हैं। ये दोनों मोहाली और अंबाला में अवैध हथियारों और गोला-बारूद की दो अलग-अलग खेपों के परिवहन में शामिल थे। .

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि अरमान अली और एहसानुल्ला को बिहार में गिरफ्तार किया गया था और उसे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) सारण के सामने पेश किया गया था और इसके बाद दोनों को एनआईए विशेष अदालत, जम्मू के समक्ष पेश करने के लिए ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया था। अधिकारी ने बताया कि दोनों आतंकी हथियारों को जम्मू-कश्मीर में LEM के स्व-घोषित कमांडर-इन-चीफ हिदायत उल्लाह मलिक को सप्लाई करते थे।
विज्ञापन

   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें