Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विजय चौधरी के आवास पर पहुंचे। शाम में आज उनके आवास पर एक बड़ी बैठक का आयोजन किया गया है। यह बैठक कल होने वाले राज्यसभा के चुनाव के लिए किया गया है।
राज्यसभा के चुनाव के पहले आज शाम में बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी के आवास पर एक बड़ी बैठक होने वाली है। इस बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अभी उनके आवास पर पहुंचे हैं। इस संबंध में संजय झा ने बताया कि राज्यसभा चुनाव में पांचों सीट पर जीत मिले इसके लिए अब जनता दल यूनाईटेड के वरिष्ठ नेता और मंत्री विजय चौधरी के आवास पर विधायकों की बैठक बुलाई गई है।
दोनों खेमा में चल रही हैं बैठकें
सोमवार को राज्यसभा के पांच सीटों पर होने वाले चुनाव को देखते हुए राजधानी पटना में सुबह से सियासती हलचल देखी गई। एक तरफ एनडीए अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए सुबह से ही लगातार बैठक कर रही है वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन यानी मुख्य रूप से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने सारे विधायकों को एक निजी होटल में बुलाकर गहन बैठक कर रहे हैं। बताया तो यह जा रहा है कि यह सभी विधायक आज रात में इसी होटल में रुकेंगे। और फिर कल होटल से ही सीधे मतदान करने निकलेंगे।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: नीतीश कुमार का 'लव-कुश' दांव, क्या सम्राट ही बनेंगे बिहार के उत्तराधिकारी? क्या कहा शिवानंद तिवारी ने
क्या होगा बैठक में ?
बताया जा रहा है कि बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी के आवास पर अब बैठक शुरू होने जा रही है। बैठक में राज्यसभा के चुनाव और वोटिंग को लेकर चर्चाएं की जाएगी। बताया जा रहा है कि एनडीए के कई विधायक ऐसे हैं जिन्होंने पूर्व में कभी भी राज्यसभा चुनाव में मतदान नहीं किया है। इसी कारण उन्हें पूरी प्रक्रिया समझाने के लिए मॉक वोटिंग कराई जाएगी, ताकि मतदान करने समय किसी भी प्रकार की कोई त्रुटि न हो सके। यानी किसी भी सूरत में मतदान के रद्द होने की संभावना न हो सके। मॉक पोल समाप्त होने के बाद शाम विजय कुमार चौधरी के आवास पर विधायकों के लिए डिनर होना है। बताया जा रहा है कि विजय चौधरी के आवास पर राज्यसभा चुनाव की
अंतिम चर्चा होगी।