फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: फिट इंडिया कार्निवल में ताइक्वांडो, वुशु खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन, श्रेयसी सिंह ने क्या कहा?

Sun, 15 Mar 2026 04:13 PM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

फिट इंडिया कार्निवल 2026 में मल्लखंभ, जिम्नास्टिक, अत्या-पत्या, स्केटिंग, बास्केटबॉल, ताइक्वांडो, वुशु, सेपक टकरा, योगासन, जुम्बा और मिनी जिम से जुड़े स्टॉल और प्रदर्शन लगाए गए थे। 
विज्ञापन
फिट इंडिया कार्निवल 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI),रविवार को फिट इंडिया कार्निवल 2026 का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों में फिटनेस, खेल और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में विभिन्न खेल संघों, खिलाड़ियों, फिटनेस प्रेमियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर खेल मंत्री श्रेयसी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उनका स्वागत स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, पटना के केंद्र प्रभारी सोमेश्वर राव चव्हाण ने बुके और शॉल देकर उनका स्वागत किया। 

Bihar Politics : तेजस्वी यादव ने कसी कमान, राजद के विधायकों और एमएलसी के साथ इस होटल में कर रहे हैं बैठक

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने सभी लोगों से दैनिक जीवन में फिटनेस गतिविधियों को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और सक्रिय जीवन के लिए नियमित शारीरिक गतिविधि बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा, “फिट इंडिया केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र के निर्माण की दिशा में एक जन आंदोलन है। हमें अपने दैनिक जीवन में खेल और शारीरिक गतिविधियों को शामिल कर फिटनेस को आदत बनाना होगा। ऐसे आयोजन समाज में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”

Rajya Sabha Election : बिहार की 5 सीटों पर जीत के लिए एनडीए का फॉर्मूला तय; कहां-कैसी बैठक में क्या तैयारी?

कार्यक्रम की शुरुआत जुम्बा सेशन से हुई, जिसमें सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इसके बाद अतिथियों के स्वागत के पश्चात पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया गया। फिट इंडिया कार्निवल के दौरान ताइक्वांडो, वुशु और योग खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा विभिन्न खेल संघों द्वारा सड़क पर डेमो सत्र आयोजित किए गए, जिससे खेलों और शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा मिला।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें