फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: लेबर कोड के खिलाफ गणतंत्र दिवस पर निकली बाइक रैली, संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर प्रदर्शन

Mon, 26 Jan 2026 06:00 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Rohtas News: गणतंत्र दिवस पर सासाराम में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बाइक रैली निकाली गई। अखिल भारतीय खेत किसान मजदूर महासंघ ने चार श्रम कानूनों, बिजली बिल संशोधन विधेयक और बीज अधिनियम के विरोध में प्रदर्शन कर अपनी मांगें रखीं।
विज्ञापन
बाइक रैली में शामिल कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को सासाराम में अखिल भारतीय खेत किसान मजदूर महासंघ की ओर से बाइक रैली निकाली गई। यह रैली संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी आह्वान पर केंद्र सरकार द्वारा लाए गए चार नए श्रम कानूनों के विरोध में आयोजित की गई। रैली के माध्यम से संगठन ने सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी एकजुटता प्रदर्शित की।

विज्ञापन

 
चार श्रम कानूनों सहित कई मुद्दों पर जताई आपत्ति
अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान महासभा के तत्वावधान में आयोजित इस रैली में प्रदर्शनकारियों ने चार नए श्रम कानूनों को रद्द करने की मांग की। इसके साथ ही किसानों की कर्ज माफी, मनरेगा के तहत काम की गारंटी और उचित मजदूरी देने की मांग उठाई गई। रैली के दौरान बिजली बिल संशोधन विधेयक और बीज अधिनियम का भी विरोध किया गया।

पढ़ें- Bihar News: सासाराम में लगी भीषण आग, प्लास्टिक फैक्ट्री धू-धू कर जली, 50 लाख तक का नुकसान
विज्ञापन

 
शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी बाइक रैली
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में झंडे और तख्तियां लेकर नारेबाजी की। बाइक रैली पायलट बाबा धाम से शुरू होकर पुरानी जीटी रोड होते हुए बौलिया मोड़, धर्मशाला मोड़, पोस्ट ऑफिस चौराहा, कचहरी मोड़ और फजलगंज से गुजरते हुए पुनः बाबा धाम तक पहुंची। इस दौरान शहर की सड़कों पर आंदोलन का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

 
मजदूर नेता ने केंद्र सरकार पर लगाए आरोप
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मजदूर नेता अशोक बैठा ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि नया लेबर कोड देश के श्रमिकों को गुलाम बनाने वाला है। उनका आरोप था कि केंद्र सरकार देश से लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार जनविरोधी नीतियों को वापस नहीं लेती है, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें