फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, हत्या का आरोप; राजगीर में करती थी मजदूरी का काम

Wed, 20 Mar 2024 06:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda News: राजगीर थाना अध्यक्ष ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मौत कैसे हुई है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
मृतका गिरिजा देवी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नालंदा में बुधवार को एक महिला का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला राजगीर थाना क्षेत्र के गांधी टोला का है। मृतका की पहचान दिवंगत पप्पू पासवान की पत्नी गिरिजा देवी (45) के रूप में की गई है।

विज्ञापन

 
मृतका के परिजन ने बताया कि पिछले चार सालों से गिरिजा देवी राजगीर में रहकर नालंदा विश्वविद्यालय, निर्माणाधीन स्टेडियम और आसपास के घर में खाना बनाने का काम करती थी। बुधवार को उन्हें पुलिस द्वारा सूचना मिली कि गिरिजा देवी का शव गांधी टोला स्थित खंडहरनुमा घर के पास से बरामद किया गया है।

विज्ञापन

 
परिजन आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि गिरिजा देवी की हत्या कर उसके शव को गांधी टोला में लाकर फेंक दिया गया है। जबकि जिस जगह से शव मिला है, वहां से वह दूसरी गली में रहती थीं। मृतका के दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि बड़ा बेटा बेंगलुरु में रहकर काम करता है। छोटा बेटा और छोटी बेटी परिवार के साथ रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं, मौत की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

 
राजगीर थाना अध्यक्ष चंद्रभानु ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मौत कैसे हुई है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें