फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 12 साल से फरार कुख्यात अपराधी पुलिस हिरासत में, छुड़ाने के लिए साथियों ने पुलिस वैन को घेरा; 3 गिरफ्तार

Mon, 25 Mar 2024 04:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda News: नालंदा में 12 साल से फरार कुख्यात आरोपी को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। वहीं, कुख्यात को हिरासत से छुड़वाने आए उसके कई साथियों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में कुख्यात समेत तीनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नालंदा की मानपुर पुलिस ने जिले के टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल एक कुख्यात को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़ा गया अपराधी पिछले 12 सालों से फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी अस्थावां थाना क्षेत्र के नोवामा गांव निवासी द्वारिका प्रसाद का बेटा राजू कुमार उर्फ भजु है। वहीं, पुलिस ने कुख्यात को पुलिस हिरासत से छुड़वाने आए उसके साथियों को खदेड़कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

 
सदर डीएसपी नुरुल हक ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर मामले की जानकारी दी। डीएसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुख्यात अपराधियों की टॉप 10 सूची में शामिल राजू कुमार रंजन उर्फ भजु मानपुर थाना क्षेत्र में घूम रहा है। इसके बाद तत्काल मानपुर थाना अध्यक्ष सुमन कुमार द्वारा घेराबंदी कर बैद्यनाथपुर पुल के पास खदेड़कर राज कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जब पुलिस कुख्यात को लेकर थाना लौटने लगी तो मानपुर बाजार में उसके सहयोगियों के द्वारा करीब आठ मोटरसाइकिल से पुलिस टीम को घेर कर उसे छुड़ाने का प्रयास किया गया। तत्काल पुलिस के द्वारा अतिरिक्त बल मंगा कर कुख्यात को छुड़ाने वाले बदमाशों को खदेड़ दिया गया। वहीं, पुलिस ने मौके से तीन मोटरसाइकिल जब्त कर लीं। साथ ही मौके से अंजनी कुमार और रजनीश कुमार को कुख्यात को छुड़ाने के प्रयास में गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

 
इस मामले में मानपुर थाने में राजू कुमार रंजन, रजनीश कुमार और अंजनी रंजन समेत कुल 12 नामजद किए गए। साथ ही चार-पांच अज्ञात व्यक्तियों, वाहन मालिकों और मोबाइल धारकों के खिलाफ अलग से मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई। गिरफ्तार टॉप 10 अपराधी राजू कुमार रंजन पर हत्या समेत अन्य संगीन मामले दर्ज हैं। वहीं, रजनीश कुमार हत्याकांड में आरोपित है। छापेमारी टीम में मानपुर थाना अध्यक्ष सुमन कुमार समेत मानपुर थाना के पुलिस अधिकारी और कर्मी शामिल रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें