फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नालंदा में अलग-अलग हादसों में महिला समेत दो की लोगों की मौत, यूडी केस में जांच शुरू

Wed, 02 Oct 2024 03:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda News: नालंदा में एक महिला का नदी में शव मिला है, जबकि एक युवक की बिजली का करेंट लगने से जान गई है। फिलहाल पुलिस दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मृतकों के परिजनों में छाया मातम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला और एक युवक की मौत हो गई है। पहली घटना अस्थावां थानाक्षेत्र की है, जहां एक महिला का शव नदी में उतराता हुआ मिला। दूसरी घटना एकंगरसराय थानाक्षेत्र में हुई, जहां एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, अस्थावां थानाक्षेत्र के निजामपुर वार्ड-2 निवासी कुंती देवी (48) 30 सितंबर को घर से निकली थीं और उसके बाद से लापता थीं। बुधवार की सुबह सोयवा नदी में उनका शव मिला। शव मिलने पर गांव में मातम छा गया और परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन

 
वहीं, दूसरी घटना एकंगरसराय थानाक्षेत्र के तारापुर गांव की है। जहां राजेश कुमार (23) शौच के लिए घर से बाहर निकला था और करंट की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का खुलासा तब हुआ जब सुबह लोग खेतों की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


दोनों घटनाओं की जानकारी मिलते ही संबंधित थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दोनों मामलों में अप्राकृतिक मौत का मामला (यूडी केस) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें