फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: प्रेम प्रसंग में युवती ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

Wed, 30 Jul 2025 02:52 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar: शनिवार सुबह विद्या का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से छोटू के साथ प्रेम-प्रसंग में थी। युवक के परिजन शादी से इनकार कर रहे थे, जिससे आहत होकर युवती ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के सिलाव थाना क्षेत्र स्थित एकसारी गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान निरंजन महतो की पुत्री विद्या भारती के रूप में हुई है, जो स्नातक पार्ट वन की छात्रा थी।

मृतका के पिता निरंजन महतो ने बताया कि उनकी बेटी गांव के ही युवक छोटू से प्रेम करती थी। दो दिन पहले जब वे गुजरात से घर लौटे तो उन्हें इस प्रेम संबंध की जानकारी हुई। बेटी ने बताया कि छोटू उसे छोड़कर कहीं भाग गया है। इसके बाद उन्होंने छोटू के घर जाकर बातचीत की। वहां युवक और उसके पिता विवाह के लिए तैयार हो गए, लेकिन उसकी मां ने इससे इनकार कर दिया।

इसी दौरान विद्या के मोबाइल पर एक कॉल आया, जिसमें कथित रूप से उसे कहा गया कि या तो दो बीघा जमीन लिखवा दो या फांसी लगाकर जान दे दो। निरंजन महतो का आरोप है कि खुद छोटू ने भी उनसे फोन पर बात कर कहा कि वह तीन साल बाद शादी करेगा, जबकि उसके पिता ने दो दिन का समय मांगा था।

विज्ञापन


पढ़ें: करंट की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर ग्रामीणों में उबाल

कमरे में फंदे से लटका मिला शव
शनिवार सुबह विद्या का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से छोटू के साथ प्रेम-प्रसंग में थी। युवक के परिजन शादी से इनकार कर रहे थे, जिससे आहत होकर युवती ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

पुलिस कर रही जांच-पड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही सिलाव थाना अध्यक्ष इरफान खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें