फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बिजली बनाने के लिए 60 लोग सम्मानित; कैसे हासिल की यह उपलब्धि, पढ़ें यह खबर

Fri, 16 Jan 2026 07:46 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar: नालंदा में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत 60 घरों में सोलर पैनल लगाए गए। जिलाधिकारी ने उन्हें सौर ऊर्जा अग्रदूत सम्मानित किया। अब ये घर मुफ्त बिजली का लाभ उठा रहे हैं। नालंदा CAP कार्यक्रम में भी चयनित हुआ।

विज्ञापन
डीएम कार्यक्रम में हुए शामिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घरों में सोलर पैनल लगाने वाले 60 उपभोक्ताओं को नालंदा के जिलाधिकारी कुंदन कुमार (भा.प्र.से.) ने शुक्रवार को ‘सौर ऊर्जा अग्रदूत’ के रूप में सम्मानित किया। इन सभी घरों की बिजली जरूरत अब सोलर पैनल से पूरी हो रही है और इनका बिजली बिल शून्य हो गया है।

विज्ञापन


सम्मान समारोह बिहारशरीफ के टाउन हॉल में आयोजित किया गया। इसमें संदीप कुमार, अनीता देवी, अनिल कुमार, मो. अभियाज जाफरी, सोनी कुमारी, शम्भू लाल विश्वकर्मा और अन्य उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही जिले में अच्छा काम करने वाले पांच संवेदकों को भी पुरस्कार और उपहार दिए गए।

जिलाधिकारी ने समारोह में कहा कि सूर्य ऊर्जा अनंत स्रोत है और यह प्रदूषण कम करने तथा पर्यावरण बचाने में मदद करती है। उन्होंने छात्रों को बताया कि भारत सरकार का लक्ष्य है कि 2030 तक देश की कुल ऊर्जा का 50% हिस्सा गैर-जीवाश्म स्रोतों से आए।
विज्ञापन


पढ़ें: वैशाली में टेंपो-कार के बीच भीषण टक्कर, पूजा करने जा रहे बुजुर्ग की हुई दर्दनाक मौत

बिहार में अब तक 14,000 से अधिक घरों में सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं, जिनकी कुल क्षमता 52.5 मेगावाट है और इसके लिए 103.56 करोड़ रुपये का अनुदान मिला। नालंदा जिले में 949 घरों में सोलर पैनल लग चुके हैं, जिसकी कुल क्षमता 3,180 किलोवॉट है। इस प्रदर्शन के कारण नालंदा बिहार में सोलर पैनल लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन


इसके अलावा नालंदा को नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) के सिटी एक्सलेरेटेड प्रोग्राम (CAP) में भी शामिल किया गया है। इस कार्यक्रम से जिले को तकनीकी मदद और क्षमता निर्माण का समर्थन मिलेगा। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता, विद्युत अधीक्षण अभियंता और CAP टीम सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें