फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: नालंदा में टेंट दुकान का ताला काटकर पांच लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई बदमाशों की करतूत

Mon, 06 Oct 2025 11:37 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar News: थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पीड़ित दुकानदार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। चोरों ने चेहरे पर मास्क पहन रखा था, लेकिन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार इलाके में स्थित एक टेंट की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 5 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

घटना साजन लाइट एंड डीजे पंडाल इलेक्ट्रिकल्स नामक दुकान में हुई है। पीड़ित दुकानदार मनोज कुमार ने बताया कि रविवार की शाम 7 बजे दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। सोमवार की अहले सुबह जब वे दुकान पहुंचे तो देखा कि शटर उठा हुआ है और अंदर लाइट जल रही है। अंदर जाकर देखा तो स्टेबलाइजर, एम्प्लीफायर समेत कई कीमती सामान गायब थे। बदमाशों ने कुल मिलाकर लगभग 5 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली।

सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि रात करीब 12 बजे के आसपास बदमाश एक मारुति कार से दुकान के बाहर पहुंचते हैं। इसके बाद वे लोहे के कटर और रॉड से ताला काटकर अंदर घुसते हैं और दुकान में रखा सामान बड़ी सहजता से गाड़ी में लादकर फरार हो जाते हैं।

विज्ञापन


पढे़ं: पटना में डॉक्टर की लापरवाही से गर्भवती महिला की मौत, क्लिनिक से डॉक्टर-स्टाफ फरार; परिजनों में आक्रोश

मुख्य सड़क के किनारे और बीच बाजार में हुई इस बड़ी चोरी की घटना से स्थानीय व्यापारियों और बाजारवासियों में आक्रोश व्याप्त है। लोग पुलिस की रात्रि गश्ती पर सवाल उठा रहे हैं। उनका आरोप है कि पुलिस गश्त महज औपचारिकता बनकर रह गई है।

इस संबंध में नूरसराय थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पीड़ित दुकानदार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। चोरों ने चेहरे पर मास्क पहन रखा था, लेकिन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान की जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें