फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: खेत विवाद बना मौत की वजह? नालंदा में बुजुर्ग की हत्या से सनसनी

Sat, 14 Jun 2025 02:30 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना

सार

नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत दक्षिणी कोयारी टोला में शुक्रवार की रात अज्ञात अपराधियों ने 65 वर्षीय बुजुर्ग खिरोधर यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। वे पिछले 20 वर्षों से एक स्थानीय खेत की देखरेख करते थे।
विज्ञापन
मामलें की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत दक्षिणी कोयारी टोला में शुक्रवार को एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कौशिक नगर निवासी स्वर्गीय रामकेश्वर यादव के 65 वर्षीय पुत्र खिरोधर यादव के रूप में की गई है। खिरोधर यादव के पुत्र रवि कुमार ने बताया कि उन्हें सुबह फोन पर सूचना मिली कि उनके पिता की गोली मार हत्या कर दी गई है। जब वे परिवार के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि खिरोधर यादव खून से लथपथ झोपड़ी में पड़े थे और उनके सीने में गोली मारी गई थी।
विज्ञापन


भतीजे से हुआ था विवाद
मृतक खिरोधर यादव पिछले दो दशकों से सरोज प्रसाद के खेत की रखवाली कर रहे थे और वहीं झोपड़ी बनाकर रहते थे। शुक्रवार को सरोज प्रसाद का भतीजा खेत में मिट्टी भराई का कार्य कर रहा था, जिसे लेकर उसका खिरोधर यादव से कहासुनी हो गई थी। परिजनों का संदेह है कि उसी विवाद के चलते हत्या की गई है।

यह भी पढ़ें:  विमान हादसे में बाल-बाल बचा बिहार का मेडिकल स्टूडेंट, मां को बताया कैसे बची जान
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी बिंदुओं पर जांच जारी
मामले की पुष्टि करते हुए हिलसा थाना अध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि खिरोधर यादव की रात में अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है ताकि साक्ष्य एकत्र किए जा सकें। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें