फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरी बाइक, चचेरे भाई के सामने युवक की मौत; परिजनों में कोहराम

Sun, 19 Jan 2025 05:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda News: पुलिस ने बताया कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में गिर गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा के हिलसा-नूरसराय मुख्य मार्ग पर थरथरी थाना क्षेत्र के भतहर गांव के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान जहानाबाद जिले के काको रोड निवासी रवि रंजन कुमार (19) पुत्र दीपू प्रसाद के रूप में की गई। वहीं, घायल युवक पटना जिले के मसौढ़ी निवासी राजा कुमार है, जो रवि रंजन का चचेरा भाई है।

विज्ञापन

 
घायल राजा कुमार ने बताया कि वह और रवि रंजन बाइक से जहानाबाद से नूरसराय में रिश्तेदार के घर जा रहे थे। जब वे भतहर गांव के पास पहुंचे तो सड़क का तीव्र घुमाव और सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। हादसे में रवि रंजन को गंभीर चोटें आईं, जबकि राजा कुमार भी बुरी तरह घायल हो गया।
 
घटनास्थल के पास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस की मदद से दोनों घायलों को थरथरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें बिहार शरीफ सदर अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन रवि रंजन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन



 
जानकारी के मुताबिक, जहां यह हादसा हुआ वह जगह बेहद घुमावदार है। इस वजह से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में सड़क की स्थिति और घुमाव को लेकर उचित चेतावनी संकेतक नहीं लगाए गए हैं, जो दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बनता है। वहीं, जब रवि रंजन की मौत की सूचना उनके परिजनों को मिली, तो वे सदर अस्पताल पहुंचे। वहां उनकी चीत्कार ने पूरे परिसर को गमगीन कर दिया। रवि रंजन का परिवार इस अचानक हुए हादसे से पूरी तरह टूट गया है।
 
इधर, थरथरी थाना अध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा ने बताया कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में गिर गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि आवेदन मिलने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर उचित चेतावनी संकेतक और दुर्घटना संभावित क्षेत्र के चिन्ह लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। यह घटना न केवल परिवार के लिए, बल्कि पूरे इलाके के लिए एक बड़ा सदमा है। वहीं, घायल राजा कुमार का इलाज जारी है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें