फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patna School News: ठंड के कारण स्कूल बंद थे, अब खोलने का आदेश जारी; डीएम के लेटर से सभी विद्यालय खुलेंगे

Sun, 19 Jan 2025 05:11 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : धूप है, इस भ्रम में ठंड से खिलवाड़ नहीं कीजिएगा। खासकर, बच्चों को लेकर। भीषण कनकनी है और पटना के स्कूल सोमवार से खुल रहे हैं। डीएम ने स्कूलों के लिए समय-सीमा निर्धारित करते हुए खोलने का आदेश दे दिया है।
विज्ञापन
सुबह ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे छात्र-छात्राएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस भीषण कनकनी में सुबह सात बजे से बच्चों को स्कूल बस-वैन में भेजने के लिए तैयार हो जाएं। ठंड के कारण स्कूल बंद का आदेश दिया जा रहा था, लेकिन अब खोलने का आदेश आ गया है। सुबह नौ बजे से स्कूल खोलने की छूट है, मतलब दूर से आने वाले विद्यार्थियों को सुबह सात बजे घर से निकलने के लिए तैयार होना पड़ेगा। इसी तरह का आदेश लगभग सभी जगह होगा,।कल से सभी जगह खुल जाएंगे स्कूल
विज्ञापन


जानिए डीएम ने क्या कहा
डीएम चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के तहत पटना जिला के सभी निजी/ सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल आंगनबाड़ी केंद्रों) में सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर सुबह नौ बजे से पहले और दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद प्रतिबंध लगाता हूं। विद्यालय प्रबंधन को एतद् द्वारा निर्देश दिया जाता है। यह आदेश 20 जनवरी से 25 जनवरी तक प्रभारी रहेगा। 

स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए
बता दें कि हाड़ कंपा देने वाली ठंड को देखते हुए पहले आठ जनवरी तक स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए थे। इसके बाद फिर दो जिलाधिकारी ने आदेश जारी गया। अंतिम आदेश के अनुसार, 18 जनवरी पटना के सभी निजी और सरकारी स्कूल बंद थे। पटना में स्कूल बंद को देखते हुए राज्य के कई जिलों में 18 जनवरी तक स्कूल बंद कर दिए गए थे। लेकिन, पिछले दो दिनों से धूप निकलने के कारण अब पटना डीएम ने 20 जनवरी यानी सोमवार से स्कूल खोलने का आदेश जारी कर दिया। अब पटना के तरह अन्य जिलों में भी स्कूल खोलने के आदेश जारी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें