फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सड़क हादसे में साइकिल सवार अधेड़ की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम; मजदूरी करने निकला था

Thu, 11 Dec 2025 09:20 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar: घर से करीब 7 किलोमीटर दूर घटना हुई है। करीब 1 घँटे तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। जिसके कारण सड़क के दोनों छोर पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गईं। इधर हादसे की सूचना मिलने के बाद जब परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो शव को देख बिलख पड़े। 
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में गुरुवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। मामला नूरसराय थाना क्षेत्र के यमुनापुर गांव के पास की है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बिहार शरीफ पटना मुख्य मार्ग पर शव को रखकर जाम कर दिया। मृतक की पहचान नूरसराय थाना क्षेत्र के सिरसिया बीघा गांव के रहने वाले स्वर्गीय ननन यादव के बेटे (45) दिलीप यादव के रूप में की गई है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में मृतक के परिजन ने बताया कि साइकिल पर सवार होकर दिलीप यादव मजदूरी करने के लिए घर से बिहार शरीफ जा रहे थे। तभी बिहार शरीफ-पटना मुख्य मार्ग के नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत यमुनापर गांव के पास अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिसके कारण घटनास्थल पर ही दिलीप यादव की मौत हो गई। घर से करीब 7 किलोमीटर दूर घटना हुई है। करीब 1 घँटे तक सड़क जाम की स्थिति बनी रही। जिसके कारण सड़क के दोनों छोर पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। इधर हादसे की सूचना मिलने के बाद जब परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो शव को देख चीख पुकार मच गई।

पढे़ं: परीक्षा देकर लौट रही छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता आईसीयू में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे में मौत और जाम की सूचना मिलने के बाद नूरसराय के प्रखंड विकास पदाधिकारी जियाउल हक, अंचलाधिकारी दीपक कुमार, नूरसराय थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार,एसआई रमेश पासवान दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। परिजनों को पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार की आर्थिक मदद दी गई। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दी। थाना अध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान में पुलिस जुट गई है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें