फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: हत्या के बदले में महिला की बेरहमी से पिटाई, मृत समझ कर सड़क किनारे फेंका; अस्पताल में भर्ती

Sun, 18 Feb 2024 01:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda Hindi News: नालंदा में हत्या के बदले में खेत देखने गई एक महिला को बेरहमी से पीटने और मृत समझ कर सड़क किनारे फेंकने का मामला सामने आया है। नूरसराय थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नालंदा में हत्या के प्रतिशोध में बदमाशों ने खेत देखने जा रही महिला को लाठी डंडे और रॉड से बेरहमी से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने उसे मृत समझ कर सड़क किनारे फेंक दिया। यह घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के अंधना बेलदरिया पर गांव की है।

विज्ञापन


वहीं, काफी देर बाद जब महिला घर नहीं लौटी तो परिजन खेत की तरफ देखने गए। तब जाकर मामले का खुलासा हुआ और जख्मी हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। जहां महिला जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। जख्मी महिला रामस्वरूप बिंद की पत्नी गुलाबिया देवी है।

पीड़िता के परिजनों ने बताया कि तीन साल पहले पेड़ काटने के विवाद में उनकी गोतनी श्याम बिंद की पत्नी रजिया देवी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में जख्मी गुलाबिया देवी के पति रामस्वरूप बिंद को भी आरोपी बनाया गया था। पिछले तीन साल से वह फरार चल रहा है। इसी खुन्नस में श्याम बिंद और उसके सहयोगी ने इस घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, नूरसराय थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि इस मामले में किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें