फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: नग्न अवस्था में पुआल से ढका मिला युवक का शव, फटी शर्ट और अंडरवीयर पास ही पड़े थे; हत्या की आशंका

Mon, 04 Nov 2024 05:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda Crime: हिलसा डीएसपी ने बताया कि एक युवक का शव मेन रोड से 400 मीटर अंदर खेत में पड़ा मिला। शव को शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस, एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वॉड मामले की जांच में जुटे हैं। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा के नगरनौसा थानाक्षेत्र में एक युवक का शव नग्न अवस्था में पुआल से ढका हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय उमा यादव के रूप में हुई है, जो स्थानीय निवासी दिवंगत राजनंदन प्रसाद का बेटा था।

विज्ञापन

 
'खेत गए पर लौटे नहीं'
उमा यादव के भाई अमरनाथ कुमार ने बताया कि उनके भाई की हत्या अज्ञात बदमाशों ने की है। वह रविवार को खेती के काम से खेत में गए थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। सोमवार को जब एक मजदूर धान की फसल को बंडल बनाने के लिए खेत में पहुंचा, तो उसने पुआल के नीचे उमा का शव देखा। इस घटना के बाद परिवार को जानकारी मिली।
 

विज्ञापन

अपने बच्चों और पत्नी के साथ उमा यादव - फोटो : अमर उजाला
शर्ट से की गई युवक की हत्या
परिवार के सदस्यों ने बताया कि उमा की हत्या उसकी शर्ट से गला घोंटकर की गई है। उसके सिर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। शव पूरी तरह नग्न था, जबकि पास में ही उसकी फटी हुई शर्ट और अंडरवियर पड़े हुए थे। परिजनों का मानना है कि हत्या संभवतः आस-पड़ोस के लोगों ने की है, जिन्होंने शव को पुआल से छिपा दिया। हालांकि, वे स्पष्ट रूप से नहीं बता पाए कि हत्या किसने और क्यों की है। उमा यादव का शव मिलने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के चीत्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया।
 
एफएसएल और डॉग स्क्वॉड टीम जांच में जुटी
हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि नगरनौसा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक का शव नगरनौसा पेठिया के मेन रोड से 400 मीटर अंदर खेत में पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही, एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वॉड को छानबीन के लिए बुलाया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और पीड़ित परिवार से आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें