फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident News: बस से उतर रही महिला को पीछे से आ रहे वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

Sun, 18 Feb 2024 03:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda Accident News: एकंगरसराय थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद मायूस परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नालंदा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की रविवार को मौत हो गई। यह हादसा एकंगरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहार शरीफ जहानाबाद मुख्य मार्ग के हिरायबीघा गांव के पास हुआ। मृतका की पहचान तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी महेश प्रसाद की पत्नी कांति देवी (65) के रूप में की गई है।

विज्ञापन

 
घटना को लेकर मृतका के बेटे प्रभाकर रंजन ने बताया कि वह अपनी मां के साथ एकंगरसराय में किराए के मकान में रह रहा था। परिवार में एक शादी समारोह था, जिसमें शामिल होने के लिए कुछ सामान लेने के लिए उसकी मां गांव जा रही थी। इसी दौरान जैसे ही वह हिरायबीघा गांव के पास बस से उतरीं, तभी पीछे से आ रहा तेज रफ्तार वाहन उन्हें रौंदते हुए फरार हो गया। इस कारण घटनास्थल पर ही उसकी मां की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें आसपास के लोगों से मिली। इसके बाद वह तत्काल मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
 
प्रभाकर रंजन एकंगरसराय में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं और वह अपनी मां को साथ में ही अपने पास रखता था। मौत की खबर जैसे ही घर वालों को मिली, परिवार की चीत्कार गूंजने लगी।
विज्ञापन

 
वहीं, इस मामले में एकंगरसराय थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें