फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: चोरी के शक में निर्वस्त्र कर युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो आया सामने

Sun, 26 Jun 2022 05:47 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

यह मामला रामनगर के सिगडी मुडिला गांव का है। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। कुछ दबंगों ने साइकिल चोरी के शक के आधार पर युवक को पकड़ लिया था। इसके बाद उसे बंधक बना लिया।
विज्ञापन
युवक की पिटाई का वीडियो आया सामने - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम चंपारण के बगहा के रामनगर से एक दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक युवक को हाथ-पैर बांधकर बुरी तरह से पीटा जा रहा है। चोरी का आरोप लगाकर युवक को पहले निर्वस्त्र किया गया और फिर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। पीड़ित की पत्नी ने रविवार को थाने में शिकायत दी है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। 
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला 14 जून को रामनगर के सिगडी मुडिला गांव का है। वीडियो सोशल मीडिया पर अब सामने आया है। कुछ दबंगों ने साइकिल चोरी के शक के आधार पर युवक को पकड़ लिया था। इसके बाद उसे बंधक बना लिया। पहले कपड़े की मदद से युवक के हाथ-पैर बांधे, फिर बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। 

इस दौरान युवक छोड़ने की गुहार लगाई रही लेकिन लोग उसकी पिटाई करते रहे। मारपीट के दौरान युवक की पैंट उतारकर उसे पीटा गया। इस दौरान आरोपी बार-बार कह रहे हैं कि तुम साइकिल चोरी करने की बात मान लो। 
विज्ञापन


पीड़ित की पत्नी रंभा देवी ने थाने में एक आवेदन देकर  सिगड़ी मुलीला निवासी भूलन सिंह, अशोक सिंह, पंडित मुसहर और लाल बहादुर मुसहर  पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। 

उधर, रामनगर प्रभारी थानाध्यक्ष इकबाली राय ने कहा कि पीड़ित की पत्नी रंभा देवी द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। जांच की जा रही है। मारपीट के वीडियो की भी जांच हो रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें