फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पटना के जेपी गंगा पथ का उद्घाटन आज करेंगे सीएम नीतीश, राज्य मंत्री नितिन ने गिनाई इसकी खूबियां

Fri, 24 Jun 2022 04:01 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, पटना।

सार

जेपी पथ न सिर्फ पटना के लोगों के लिए बल्कि उत्तर बिहार से पटना आने वाले लोगों के लिए भी काफी महत्वपूर्ण सड़क होगी। गंगा पथ पर 8 जगहों पर संपर्क पथ का निर्माण किया गया है। 
विज्ञापन
नीतीश कुमार - फोटो : twitter.com/NitishKumar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के जेपी गंगा पथ का उद्घाटन आज (24 जून) को होने जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए राज्य मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि करीब 3,381 करोड़ की योजना है, इसका पहला फेज पूरा हो गया है। 

विज्ञापन


साथ ही कहा कि जेपी गंगा पथ से जेपी सेतु पथ का कनेक्शन हो रहा है और अटल सेतु से जेपी गंगा पथ का कनेक्शन हो रहा है। पटना के मरीन ड्राइव का उद्घाटन 24 जून को सीएम नीतीश कुमार करेंगे।

आगे उन्होंने कहा कि जेपी पथ न सिर्फ पटना के लोगों के लिए बल्कि उत्तर बिहार से पटना आने वाले लोगों के लिए भी काफी महत्वपूर्ण सड़क होगी। गंगा पथ पर 8 जगहों पर संपर्क पथ का निर्माण किया गया है। 
विज्ञापन


साथ ही बताया कि पहले फेज में एलसीटी घाट, एएन सिन्हा इंस्टिट्यूट और पीएमसीएच से दीघा दीदारगंज एलिवेटेड रोड का संपर्क पथ जुड़ेगा। इसके पूरा हो जाने पर राजधानी और पटना सिटी के लोगों को शहर में व्याप्त रोड जाम से निजात मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें