फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पानी नहीं देने पर हैवानियत! युवक के पेट में घोंपा चाकू, तड़पता रहा घायल, पुलिस 2 घंटे तक रही गायब

Sun, 26 Apr 2026 07:59 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में पानी नहीं देने पर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। शराब के नशे में आरोपी ने पहले मारपीट की और फिर युवक के पेट में चाकू घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल से पीएमसीएच रेफर किया गया, जबकि घटना के बाद पुलिस की देरी से पहुंचने पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले के बाढ़ थाना अंतर्गत राणाबीघा गांव में पीने का पानी नहीं देना एक युवक को भारी पड़ गया। पानी नहीं देने पर गुस्साए एक शराबी ने युवक के पेट में चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी चाकू मारकर फरार हो गया।

विज्ञापन


गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
हल्ला होते ही परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और घायल युवक को अनुमंडलीय अस्पताल, बाढ़ में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान राणाबीघा गांव निवासी राजीव सिंह (26) के रूप में हुई है।

पानी मांगने पर हुआ विवाद
परिजनों ने बताया कि वे घर की छत पर सोए हुए थे। हल्ला सुनकर जब मौके पर पहुंचे तो आरोपी हाथ में चाकू लिए खड़ा था और युवक के पेट से खून निकल रहा था। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने युवक से पीने का पानी मांगा था। पानी नहीं देने पर शराब के नशे में गुस्साए आरोपी ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। गांव के ही विकास सिंह ने इस घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


पहले मारपीट, फिर चाकू से हमला
घायल के मामा ने बताया कि दोनों के बीच पहले से कोई विवाद नहीं था। दोनों का आपस में उठना-बैठना था, लेकिन आरोपी शराब के नशे में था। पानी नहीं देने पर पहले उसने मारपीट शुरू कर दी और फिर चाकू निकालकर युवक के पेट में घोंप दिया। हल्ला होते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल ले गए।

ये भी पढ़ें: किसानों के पैसे पर डाका, हनुमान शुगर मिल के जमीनों की हो रही सौदेबाजी, जानिए पूरा मामला
विज्ञापन

 
पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
वहीं, परिजनों का आरोप है कि घंटों बीत जाने के बावजूद भी डायल 112 या थाना से पुलिस मौके पर या अस्पताल नहीं पहुंची। इसके बाद परिजन खुद थाना पहुंचे, जहां उन्हें अस्पताल जाने को कहा गया, लेकिन पुलिस लगभग दो घंटे तक नहीं पहुंची, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें