फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: कैमूर में लूप लाइन में खड़ी कोयला लदी मालगाड़ी में लगी आग; दमकल कर्मियों ने पाया काबू

Tue, 05 Mar 2024 07:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर

सार

Kaimur Hindi News: दुर्गावती स्टेशन के प्रबंधक बबलू कुमार ने बताया कि दुर्गावती रेलवे स्टेशन के अप लूप में सुबह सात बजे एक कोयला लदी मालगाड़ी खड़ी थी। उसमें धुआं निकलने की सूचना यहां पर कुछ काम कर रहे मजदूरों ने मुझे दी। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
मालगाड़ी की बोगी में आग बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के कैमूर के पंडित दीनदयाल गया रेलखंड मार्ग स्थित दुर्गावती रेलवे स्टेशन के अप लूप लाइन में खड़ी कोयला से लदी एक मालगाड़ी के बोगी में आग लग गई। हालांकि समय रहते ही दमकल के सहारे आग पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन


मालगाड़ी के बोगी में धुआं निकलने की सूचना वहां पर काम कर रहे कुछ मजदूरों ने स्टेशन प्रबंधक को दी। उसके बाद स्टेशन प्रबंधक ने बिना देर किए आनन-फानन में अग्नि शमन विभाग को फोन कर सूचना दी। वहीं, मोहनिया व दुर्गावती अग्नि शमन विभाग से कर्मी दो बड़ी दमकल गाड़ियों को लेकर दुर्गावती रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उसके बाद रेल लाइन को बंद कर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि आग लगने से किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
      
वहीं, दुर्गावती स्टेशन के प्रबंधक बबलू कुमार ने बताया कि दुर्गावती रेलवे स्टेशन के अप लूप में सुबह सात बजे एक कोयला लदी मालगाड़ी खड़ी थी। उसमें धुआं निकलने की सूचना यहां पर कुछ काम कर रहे मजदूरों ने मुझे दी। उसके बाद बिना देर किए इसकी सूचना मैंने रेलवे के वरीय पदाधिकारी को देते हुए दमकल विभाग को दी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुछ ही देर बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। उसके बाद दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। वहीं, इस हादसे में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें