फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दस फीट गड्ढे में गिरी मासूम, तीन घंटे तक रेस्क्यू कर ग्रामीणों ने बाहर निकाला लेकिन नहीं बची जान

Wed, 21 Jan 2026 06:42 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ बाढ़

सार

Patna News: नया मकान के लिए तैयार कर रहे पिलर में तीन साल की मासूम गिर गई। उसे बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। पिलर के पास दूसरा गड्ढा खोदकर बच्ची को निकाला गया। इसके बाद जो हुआ वह और भी चौंकाने वाला है।

विज्ञापन
बच्ची
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महमदपुर गांव के नया टोला में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। नए मकान के निर्माण के लिए तैयार किए गए पिलर के गड्ढे में गिरने से तीन वर्षीय बच्ची सरस्वती कुमारी की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और मातम का माहौल कायम हो गया।

जानकारी के अनुसार, महमदपुर गांव निवासी श्री पासवान अपने नए मकान का निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान उनकी पोती सरस्वती कुमारी खेलते-खेलते गहरे पिलर के गड्ढे में गिर गई। बच्ची के गिरते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर ग्रामीणों और प्रशासन की मदद से तत्काल बचाव कार्य शुरू किया गया।

सीपीआर देने के बावजूद नहीं बच पाई जान

विज्ञापन

रेस्क्यू के दौरान पिलर के पास ही दूसरा गड्ढा खोदकर बच्ची तक पहुंचने का प्रयास किया गया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची को बाहर निकाला जा सका। प्रशासनिक अधिकारी एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। बच्ची को बाहर निकालते ही एंबुलेंस में ही सीपीआर दिया गया और तत्काल सीएचसी बख्तियारपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बख्तियारपुर प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है
बच्ची की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बख्तियारपुर थाना अध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि नया टोला महमदपुर में नए मकान के निर्माण के लिए पिलर का गड्ढा खोदा गया था। खेल के दौरान बच्ची उसमें गिर गई। मृत बच्ची की पहचान सरस्वती कुमारी, पिता विकास पासवान के रूप में हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें