फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: छठ के लेजर शो में पूर्व विधायक को बताया वर्तमान विधायक, आनंद मिश्रा ने ईओ से मांगा जवाब

Sun, 15 Nov 2026 03:43 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

बक्सर के रामरेखा घाट पर छठ के लेजर शो में पूर्व विधायक संजय कुमार तिवारी को वर्तमान विधायक बताया गया। इस चूक पर सदर विधायक आनंद मिश्रा ने नाराजगी जताते हुए नगर परिषद ईओ से जवाब मांगा और मुख्यमंत्री तक मामला पहुंचाने की बात कही।

 

विज्ञापन
सदर विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामरेखा घाट पर छठ महापर्व के अवसर पर आयोजित लेजर शो के दौरान बड़ी तकनीकी और तथ्यात्मक चूक सामने आई। शो में पूर्व विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी को बक्सर का वर्तमान निवासी और बिहार विधानसभा का सदस्य बताया गया। इस गलती पर बक्सर सदर विधायक आनंद मिश्रा ने कड़ी नाराजगी जताई और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) से जवाब मांगा।

रामरेखा घाट पर मौजूद विधायक आनंद मिश्रा ने सवाल उठाया कि आखिर यह गलती कैसे हुई और इसके पीछे क्या वजह है। उन्होंने कहा कि इसकी जवाबदेही नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को तय करनी होगी। बिना सत्यापन के किसी भी वीडियो को जनता के सामने प्रदर्शित करना गंभीर लापरवाही है। अगर बिना जांचे-परखे कोई वीडियो चला दिया जाएगा तो उसमें कुछ भी दिखाया जा सकता है। यहां तक कि अश्लील फिल्म भी चलाई जा सकती है।

विज्ञापन


पढ़ें:  लोक आस्था के महापर्व के तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे श्रद्धालु, पटना में क्या हो रहा?

विधायक ने कहा कि सवाल यह नहीं है कि वीडियो में किसका नाम या तस्वीर दिखाई गई, बल्कि सवाल यह है कि बिना सत्यापन के किसी वीडियो को सार्वजनिक मंच पर कैसे प्रदर्शित कर दिया गया। छठ जैसे महत्वपूर्ण और आस्था से जुड़े पर्व के दौरान इस तरह की चूक बेहद गंभीर है। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को इस मामले में जवाब देना होगा। प्रशासनिक व्यवस्था में अनुशासन और जिम्मेदारी जरूरी है।

आनंद मिश्रा ने कहा कि वह इस पूरे मामले को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाएंगे। उन्होंने कहा कि जब पूरी एनडीए सरकार बिहार और बक्सर के विकास को लेकर गंभीरता से काम कर रही है, तो ऐसे में किसी भी प्रशासनिक अधिकारी को अपने दायित्वों को हल्के में नहीं लेना चाहिए। इस मामले में जिम्मेदारी तय कर आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें