फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: गोपालगंज सदर अस्पताल में दो मरीजों की मौत, डॉक्टर नहीं मिलने पर परिजनों का हंगामा और तोड़फोड़

Sun, 15 Nov 2026 03:38 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

गोपालगंज सदर अस्पताल में डॉक्टरों की कथित लापरवाही के बीच दो मरीजों की मौत हो गई। परिजनों ने चार घंटे तक इलाज नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा और तोड़फोड़ की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।

विज्ञापन
परिजनों का हंगामा और तोड़फोड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले के सदर अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही का मामला सामने आया है। आपातकालीन वार्ड में समय पर डॉक्टर और चिकित्सीय सहायता नहीं मिलने के आरोप के बीच दो अलग-अलग मामलों में दो मरीजों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुरा कोठी गांव निवासी दुलारचंद यादव (44) और जादोपुर थाना क्षेत्र के नया टोला दलिया निवासी सुमन देवी (35) के रूप में हुई है। दोनों मरीजों की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। इससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।

चार घंटे तक भटकते रहे परिजन, नहीं मिले डॉक्टर

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित दुलारचंद यादव को सिधवलिया से सदर अस्पताल रेफर किया गया था। अस्पताल पहुंचने पर आपातकालीन वार्ड में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। मृतक की साली ज्योति कुमारी ने बताया कि वे लोग मरीज को लेकर करीब चार घंटे तक अस्पताल में इधर-उधर भटकते रहे, लेकिन किसी ने उनकी सुध नहीं ली। परिजनों का आरोप है कि समय पर इलाज और डायलिसिस की सुविधा नहीं मिलने के कारण दुलारचंद की मौत हो गई।

पढ़ें:  बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, 25 नवंबर को होनी थी शादी

वहीं, सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल सुमन देवी के परिजनों ने भी अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं थे। समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण सुमन देवी की भी मौत हो गई।

अस्पताल में तोड़फोड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा

विज्ञापन

दो मरीजों की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान अस्पताल के मुख्य दरवाजे का शीशा और वार्ड में रखी कुर्सियां तोड़ दी गईं। हंगामे की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया। साथ ही परिजनों को निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।

अस्पताल उपाधीक्षक ने दी सफाई
इस घटना ने सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. शशिरंजन ने बताया कि मरीज को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए, जिससे स्थिति बिगड़ गई। उन्होंने कहा कि हंगामे के दौरान डर के कारण डॉक्टर वहां से हट गए थे। फिलहाल अस्पताल में स्थिति सामान्य है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें