फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई रफ्तार; 228 विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति, मंत्री मंगल पांडेय ने कही ये बात

Sat, 31 May 2025 06:34 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 228 विशेषज्ञ चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अधिवेशन भवन, पटना में आयोजित समारोह में यह नियुक्तियां दीं। 
 
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दिए नियुक्ति पत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत चयनित 228 विशेषज्ञ चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंपा। पटना स्थित अधिवेशन भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडेय ने यह नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन


इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि यह नियुक्तियां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं, जिसके तहत हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि नियुक्त किए गए विशेषज्ञों में 30 ऑर्थोपेडिक सर्जन, 27 जनरल सर्जन, 17 नेत्र रोग विशेषज्ञ, 25 मेडिसिन विशेषज्ञ, 38 बाल रोग विशेषज्ञ, 55 स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, 13 ईएनटी सर्जन, 12 मनोरोग विशेषज्ञ, 3 त्वचा रोग विशेषज्ञ और 8 एनेस्थेटिस्ट शामिल हैं।

स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडेय ने जानकारी दी कि स्वास्थ्य विभाग ने 41,000 पदों पर बहाली के लिए विज्ञापन जारी किया है, जिसमें 8,500 सामान्य और विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया भी जारी है। अगले 15 दिनों में 722 सामान्य डॉक्टरों की नियुक्ति पूरी कर ली जाएगी। अस्पतालों में पैथोलॉजी सेवाओं को भी बेहतर और सुलभ बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिहार के दो जिलों में बनेंगे कैंसर अस्पताल, अन्य जिलों में सुविधाओं के साथ किये जाएंगे विशेष इलाज

आयुष्मान भारत योजना के तहत भी राज्य सरकार ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। श्री पांडेय ने बताया कि बीते 5 दिनों में 17 लाख से अधिक आयुष्मान और वय वंदना कार्ड बनाए गए हैं। अब तक 3.96 करोड़ कार्ड जारी हो चुके हैं और शीघ्र ही यह संख्या 4 करोड़ पार कर जाएगी।
विज्ञापन


तकनीक आधारित चिकित्सा सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए इन चिकित्सकों को लैपटॉप भी प्रदान किए गए, ताकि वे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बेहतर सेवा दे सकें। यह पहल राज्य की स्वास्थ्य प्रणाली को और मजबूत करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। इस कार्यक्रम में विकास आयुक्त सह अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, स्वास्थ्य सचिव मनोज कुमार सिंह, कार्यपालक निदेशक सुहर्ष भगत सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें