फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माह-ए-इश्क में कारनामा: प्रेमी को ढूंढते-ढूंढते घर तक पहुंची प्रेमिका, भनक लगते ही ताला मारकर घर वाले हुए फरार

Thu, 08 Feb 2024 06:44 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda News: नालंदा के कल्याण बीघा ओपी थाना क्षेत्र के बराह गांव में एक अजब मामला सामने आया है। यहां अपने प्रेमी को ढूंढते हुए प्रेमिका उसके घर पहुंच गई। जिसके बाद प्रेमी के घर वाले मकान में ताला लगाकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
पीड़िता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा के कल्याण बीघा ओपी थाना क्षेत्र के बराह गांव में एक प्रेमिका अपने प्रेमी को ढूंढते हुए उसके घर बराह पहुंच गई। प्रेमिका जैसे ही प्रेमी के घर पहुंची उसके बाद परिजन घर में ताला लगाकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद 20 वर्षीय युवती अपने प्रेमी के घर के मुख्य दरवाजे के बाहर सज संवरकर दुल्हन की रूप में दो दिन से भूखे प्यार से अपने प्रेमी का इंतजार कर रही है। आपको बता दें कि प्रेमिका पटना जिले के धनरूआ थाना अंतर्गत बीर गांव की निवासी है।

विज्ञापन


प्रेमिका ने बताया कि पिछले 3 साल से मोबाइल पर बात करने के दरमियान धीरे-धीरे एक दूसरे के करीब आ गए और उसी दरमियान दोनों में प्यार का परवान चढ़ा और फिर दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे। प्रेमिका ने बताया कि तीन माह पूर्व जगदंबा स्थान करौटा के एक मंदिर में शादी रचाई थी। दोनों घर परिवार से दूर किराए के मकान में रहते थे।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन पहले प्रेमी ने बातचीत करना बंद कर दिया था। इतना ही नहीं उसने फोन उठाना भी बंद कर दिया था। उसके बाद पटना से चलकर सीधे अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। घर पहुंचने पर प्रेमी ने उसको रखने से इनकार कर दिया। फिलहाल इस मामले में कल्याण बीघा ओपी अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि युवती के घर वालों को सूचना दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें