फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बिहार प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों को मिला उच्चतर प्रभार; देखें, अब BAS में किसे-क्या पद मिला

Mon, 19 May 2025 05:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: बिहार प्रशासनिक सेवा के आठ अधिकारियों को अपर समाहर्ता से संयुक्त सचिव का उच्चतर प्रभार दिया गया है। इनमें शंभू प्रसाद सिंह, अनिल कुमार, गिरधारी लाल, राधाकांत, बालेश्वर प्रसाद, शिव रंजन, मंजीत कुमार और सुभाष चंद्र मंडल का नाम शामिल है।

विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से सोमवार को जारी अधिसूचनाओं के अुनसार, बिहार प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों को अस्थायी स्थानापन्न कार्यकारी प्रभार के रूप में प्रोन्नति दी गई है। दो अधिकारियों को अपर सचिव से विशेष सचिव में प्रोन्नति दी गई है। विनय कुमार और संजीव कुमार को अपर सचिव से विशेष सचिव में प्रोन्नत्ति दी गई है। विनोद कुमार सिंह, अजय कुमार और नजर हुसैन को संयुक्त सचिव से अपर सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन


पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर की हत्या मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं, पत्नी की शिकायत पर 10 नामजद हैं; आक्रोश    
विज्ञापन


बिहार प्रशासनिक सेवा के आठ अधिकारियों को अपर समाहर्ता से संयुक्त सचिव का उच्चतर प्रभार दिया गया है। इनमें शंभू प्रसाद सिंह, अनिल कुमार, गिरधारी लाल, राधाकांत, बालेश्वर प्रसाद, शिव रंजन, मंजीत कुमार और सुभाष चंद्र मंडल का नाम शामिल है। निलेश कुमार को उप सचिव के उच्चतर पद का प्रभार दिया गया है। जागृति प्रभात, शीलिमा कुमारी और विकास कुमार को उप सचिव एवं समकक्ष स्तर में प्रोन्नति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें