फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpur News: 148 किलो गांजे के साथ पिता व पुत्र गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

Sun, 24 Mar 2024 05:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Bhojpur News: जिले में 148 किलो गांजे के साथ पिता व पुत्र को गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजे की कीमत करीब साढ़े दस लाख रुपए बताई जा रही है। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पकड़े गए दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांजा की बड़ी खेप को बरामद किया है। पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले पिता–पुत्र को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 148 किलो गांजा बरामद हुआ है। जिसकी कीमत करीब साढ़े दस लाख रुपए बताई जा रही है। पकड़े गए तस्कर गजराजगंज थाना क्षेत्र के कुड़वा टोला, मसाढ़ गांव निवासी छोटन पंडित एवं उनके पुत्र धनजी पंडित शामिल है। इसे लेकर गजराजगंज ओपी कांड संख्या 125/24 धारा 20/22 (b)(ii) (c)29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए एसपी प्रमोद कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि भोजपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गजराजगंज ओपी अंतर्गत कुड़वा टोला में छोटन पंडित अपने गौशाला में भारी मात्रा में गांजा की बड़ी खेत छुपा कर रखे हुए हैं। इसके बाद अवैध मादक पदार्थ की बरामद की एवं तस्कर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपाधीक्षक परिक्ष्वमान सह गजराजगंज ओपी अध्यक्ष रश्मि कुमारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है। टीम में दरोगा हरिप्रसाद शर्मा, कन्हैया कुमार, राजाराम पासवान एवं ओपी के सशस्त्र बल शामिल थे।

दंडाधिकारी के समक्ष ली गई तलाशी
गठित टीम के द्वारा कार्रवाई करते हुए जैसे ही पुलिस टीम कुड़वा गांव के छोटन पंडित के गौशाला के पास पहुंची और देखा कि गौशाला में दो व्यक्ति आपत्तिजनक सामान छिपा रहे थे, जिसे पुलिस को देखकर कपड़ा से ढकने लगे हैं, उक्त दोनों व्यक्तियों को पुलिस अभिरक्षा में दंडाधिकारी के समक्ष विधिवत तलाशी लिया गया। तलाशी के दौरान गौशाला से 15 पैकेट में रखा हुआ करीब 148 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी मार्केट में करीब 10:30 लाख रुपए बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें